
पीएम मोदी गुजरात राज्य मे है। उन्होने गांधीनगर मे सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया है। उन्होने संग्रहालय की कुछ तस्वीरे भी पोस्ट की थी।
PM मोदी ने क्या कहा? :-
पीएम मोदी ने कहा :-“आज भगवान महावीर जयंती के पावन पर्व पर मुझे इस पवित्र जैन तीर्थ आने का सौभाग्य मिला है। सर्वप्रथम मैं भगवान महावीर के चरणों में प्रणाम करता हू। मैं कोबा तीर्थ से सभी देशवासियों को भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं देता हू।”
पीएम मोदी ने कहा :- ” मुझे खुशी है कि हजारों वर्ष की भारतीय विरासत जैन धर्म का समयातीत ज्ञान हमारी धरोहरें और उनसे मिलने वाली प्रेरणाएं उन्हें आने वाली सदियों तक अमर बनाने के लिए, नए और आधुनिक रूप में अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हमारे संतों ने इस जैन हेरिटेज म्यूजियम की संकल्पना की। आज यह संकल्पना एक भव्य रूप में साकार हो रही है। यह सम्राट संप्रति संग्रहालय, जैन दर्शन, भारतीय संस्कृति और हमारी प्राचीन धरोहर का एक पवित्र केंद्र बना है। मैं इस अद्वितीय प्रयास के लिए हमारे सभी जैन संतों का अभिनंदन करता हूं। “
और कहा :-” सम्राट संप्रति संग्रहालय भारत के कोटि-कोटि लोगों की धरोहर है। ये भारत के गौरवशाली अतीत की धरोहर है। “
पीएम ने कहा :- ” जहां एक और कुछ शासकों ने हिंसा को हथियार बनाकर शासन किया वहीं सम्राट संप्रति ने सिंहासन पर बैठकर अहिंसा का विस्तार किया। उन्होंने सत्य, अस्तेय और अपरिग्रह का प्रचार-प्रसार किया। इतने निस्वार्थ भाव से शासन को सेवा का माध्यम मानकर जीवन जीना, यह सीख हमें भारत के अतीत से ही मिलती है। “
पीएम मोदी ने कहा :- ” भारत में ज्ञान हमेशा से एक मुक्त प्रवाह रहा है। हर युग में तीर्थंकरों और ऋषियों-मनीषियों का अवतार हुआ। ज्ञान का संकलन बढ़ता चला गया। समय के साथ बहुत कुछ नया जुड़ता गया। “
साणंद में एक सेमी कंडक्टर संयंत्र का भी उद्घाटन :-
पीएम मोदी साणंद में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परि योजनाओं का शिला न्यास करेंगे।
पीएम मोदी ने संग्रहालय की तस्वीरें पोस्ट की :-
पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले ही पोस्ट करके बताया था :- ” कोबा तीर्थ स्थित सम्राट सम्प्रति संग्रहालय की कुछ झलकियां यहां प्रस्तुत हैं, जिसका आज उद्घाटन किया जाएगा। ईश्वर महावीर के विचार सदा मानवता को शक्ति और आशा प्रदान करते रहें। “