गुजरात चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी :-

गुजरात के स्थानीय चुनाव से पहले कांग्रेस ने 243 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें अहमदाबाद समेत सात नगर शामिल हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने सूरत नगर निगम के लिए 75 उम्मीदवार घोषित किए हैं। भारतीय जनता पार्टी अभी उम्मीदवार घोषित नहीं की है। मतदान 26 अप्रैल और मतगणना 28 अप्रैल को होगी।

गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुजरात कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की इस पहली सूची में कुल 243 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। जो राज्य के 15 में से 7 प्रमुख नगर निगमों को कवर करते है। इनमें सबसे अधिक 90 उम्मीदवार अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए घोषित किए गए हैं।

कांग्रेस ने अहमदाबाद के अलावा सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर और मोरबी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। हालाकि पार्टी ने अभी सभी सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। जिससे संकेत मिलते हैं। कि आने वाले दिनों में और सूची जारी की जा सकती है। आम आदमी पार्टी ने भी सूरत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के लिए अपने 75 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने अभी तक सभी नगर निगमों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए है।

मतदान प्रक्रिया :-

राज्य चुनाव कार्यक्रम के अनुसार गुजरात में 26 अप्रैल को बड़े पैमाने पर मतदान होगा। इस दौरान 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों, 84 नगरपालिकाओं और 15 नगर निगमों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव की मतगणना 28 अप्रैल को की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग गुजरात के अनुसार इस चुनाव में 9 हजार 992 सीटों के लिए 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र होंगे। यह चुनाव राज्य में स्थानीय शासन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नामांकन और OBC :-

यह चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के संशोधित नियमों के कराए जा रहे है। इन नए नियमों के कारण कई जिलों में परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया भी की गई है। उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 13 अप्रैल को होगी जबकि उम्मीदवार 15 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चुनावी प्रक्रिया के इस चरण के साथ गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव का माहौल पूरी तरह से गरम हो गया है।

Leave a Comment